30 अप्रैल 2015 को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले को भारत का पहला खुले में शौच-मुक्त जिला घोषित किया गया.
नादिया यह सम्मान विश्व बैंक व यूनीसेफ के सम्मिलित प्रयासों से प्राप्त करने में सफल हुआ जिसके तहत पूरे जिले में शौचालयों का निर्माण किया गया.
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 30 अप्रैल को 'निर्मल बांग्ला दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की साथ ही पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ रखने के लिए ‘निर्मल बांग्ला मिशन’ की भी शुरुआत की.
यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत अभियान के समान है जिसमे देश के 4041 क्षेत्रों को 2 अक्टूबर 2019 तक महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ तक स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.